Apj abdul kalam quotes in hindi

Apj abdul kalam quotes in hindi मिसाइल मैन’ कहे जाने वाले भारत रत्न, मशहूर वैज्ञानिक डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के बेहतरीन कामों से आज पूरी परिचित है। अब्दुल कलाम ने भारत को प्रगतिशील बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाई थी। अब्दुल पाकिर जैनुल आबदीन अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 में तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। बेहद गरीब परिवार से आने के बावजूद भी अब्दुल कलाम ने हालातों से लड़ते हुए अपनी पढ़ाई पूरी कि और बाद में जाकर महान वैज्ञानिक बनें। डॉक्टर कलाम ने ही देश को पहली बैलिस्टिक मिसाइल दी थी। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र से जुड़ी कई अहम ज़िम्मेदारी  उन्होंने सफलतापूर्वक निभाई। भारत के राष्ट्रपति रह चुके अब्दुल कलाम के कई APJ Abdul Kalam quotes in Hindi हैं जिन्हें हर भारतीयों को जानना चाहिए।    

अपने मिशन में कामयाब होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा।

 किसी भी मिशन की सफलता के लिए, रचनात्मक नेतृत्व आवश्यक है।

 मैं एक पायलट से अधिक और कुछ नहीं बनना चाहता था। लेकिन, तकदीर का कुछ और ही प्लान था।

 कविता आपार ख़ुशी या गहरे ग़म से निकलती है।

 अद्वितीय’ बनने के लिए, चुनौती है सबसे कठिन लडाई लड़ने की जो कोई सोच सकता है, जब तक आप अपनी मंजिल तक पहुँच ना जाएं।

 राष्ट्र लोगों से मिलकर बनता है। और उनके प्रयास से, कोई राष्ट्र जो कुछ भी चाहता है उसे प्राप्त कर सकता है।

 मेरे लिए दो तरह के लोग हैं: युवा और अनुभवी। 

शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता, और भविष्य को आकार देता हैं। अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखते हैं, तो मेरे लिए ये सबसे बड़ा सम्मान होगा। 

अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलो।

विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत तोहफा है, हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए।

सपने वो नहीं है जो आप नींद में देखे, सपने वो है जो आपको नींद ही नहीं आने दे।

महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।

हमें हार नहीं माननी चाहिए और हमें समस्याओं को खुद को हराने नहीं देना चाहिए।

मैं इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था कि मैं कुछ चीजें नहीं बदल सकता।

आइये हम अपने आज का बलिदान कर दें ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके।

इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये ज़रूरी हैं।

छोटा लक्ष्य अपराध हैं; महान लक्ष्य होना चाहिए।

शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत की जरूरत होती है, चाहे वो माउंट एवरेस्ट का शिखर हो या आपके पेशे का।

क्या हम यह नहीं जानते कि आत्म सम्मान, आत्मनिर्भरता के साथ आता है?

अंततः, वास्तविक अर्थों में शिक्षा सत्य की खोज है। यह ज्ञान और आत्मज्ञान से होकर गुजरने वाली एक अंतहीन यात्रा है।

तब तक लड़ना मत छोड़ो जब तक अपनी तय की हुई जगह पर ना पहुँच जाओ- यही, अद्वितीय हो तुम। ज़िन्दगी में एक लक्ष्य रखो, लगातार ज्ञानप्राप्त करो, कड़ी मेहनत करो, और महान जीवन को प्राप्त करने के लिए दृढ रहो।

किसी भी मिशन की सफलता के लिए, रचनात्मक नेतृत्व आवश्यक हैं।

जो अपने दिल से काम नहीं कर सकते वे हासिल करते हैं, लेकिन बस खोखली चीजें, अधूरे मन से मिली सफलता अपने आस-पास कड़वाहट पैदा करती हैं।

एक छात्र का सबसे महत्त्वपूर्ण गुण यह है कि वह हमेशा अपने अध्यापक से सवाल पूछे। 

जब तक भारत दुनिया के सामने खड़ा नहीं होता, कोई हमारी इज्जत नहीं करेगा। इस दुनिया में, डर की कोई जगह नहीं है। केवल ताकत ही ताकत का सम्मान करती हैं।

इंतजार करने वाले को उतना ही मिलता हैं, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।

पक्षी अपने ही जीवन और प्रेरणा द्वारा संचालित होता है।

जीवन एक कठिन खेल हैं। आप एक व्यक्ति होने के अपने जन्मसिद्ध अधिकार को बनाये रखकर इसे जीत सकते हैं।

महान शिक्षक ज्ञान, जूनून और करुणा से निर्मित होते हैं।

मेरे लिए, नकारात्मक अनुभव जैसी कोई चीज नहीं हैं।

राष्ट्र लोगों से मिलकर बनता है। और उनके प्रयास से, कोई राष्ट्र जो कुछ भी चाहता है उसे प्राप्त कर सकता हैं।

जिस दिन हमारे सिग्नेचर ऑटोग्राफ में बदल जायें, उस दिन मान लीजिये आप कामयाब हो गये।

मेरा विचार है कि छोटी उम्र में आप अधिक आशावादी होते हैं, और आपमें कल्पनाशीलता भी अधिक होती है, इत्यादि। आप में पूर्वाग्रह भी कम होता हैं।

हम केवल तभी याद किये जायेंगे जब हम हमारी युवा पीढ़ी को एक समृद्ध और सुरक्षित भारत दें, जो आर्थिक समृद्धि और सभ्यता की विरासत का परिणाम होगा।

एक लोकतंत्र में, देश की समग्र समृद्धि, शांति और ख़ुशी के लिए हर एक नागरिक की कुशलता, वैयक्तिकता और ख़ुशी आवश्यक हैं।

विष्य में सफलता के लिए क्रिएटिविटी सबसे ज़रूरी है, और प्राइमरी एजुकेशन वो समय है जब टीचर्स उस स्तर पर बच्चों में क्रिएटिविटी ला सकते हैं।

कृत्रिम सुख की बजाए ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिये।

मनुष्य के लिए कठिनाइयाँ बहुत जरुरी हैं क्यूंकि उनके बिना सफलता का आनंद नहीं लिया जा सकता।

युवाओं को मेरा सन्देश है कि अलग तरीके से सोचें, कुछ नया करने का प्रयत्न करें, अपना रास्ता खुद बनायें, असंभव को हासिल करें।

आकाश की तरफ देखिये। हम अकेले नहीं हैं। सारा ब्रह्माण्ड हमारे लिए अनुकूल है और जो सपने देखते है और मेहनत करते है उन्हें प्रतिफल देने की साजिश करता हैं।

इग्नाइटेड माइंडस के खिलाफ कोई भी प्रतिबन्ध खड़ा नहीं हो सकता।

अपने कार्य में सफल होने के लिए आपको एकाग्रचित होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाना होगा।

आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते, लेकिन अपनी आदतें बदल सकते हैं और निश्चित रूप से आपकी आदतें आपका भविष्य बदल देंगी।

चलिए मैं एक लीडर को परिभाषित करता हूँ। उसमे एक विजन और पैशन होना चाहिए और उसे किसी समस्या से डरना नहीं चाहिए बल्कि, उसे पता होना चाहिए कि इसे हराना कैसे हैं। सबसे ज़रूरी, उसे ईमानदारी के साथ काम करना चाहिए।

जहाँ हृदय में सच्चाई होती है वहां घर में सामंजस्य होता है; जब घर में सामंजस्य होता है, तब देश में एक व्यवस्था होती है; जब देश में व्यवस्था होती है तब दुनिया में शांति होती हैं।

शिक्षाविदों को छात्रों के बीच जांच की भावना, रचनात्मकता, उद्यमशीलता और नैतिक नेतृत्व की क्षमता का निर्माण करना चाहिए और उनका रोल मॉडल बनना चाहिए।

यदि चार बातों का पालन किया जाए – एक महान लक्ष्य बनाया जाए, ज्ञान अर्जित किया जाए, कड़ी मेहनत की जाए, और दृढ रहा जाए – तो कुछ भी हासिल किया जा सकता हैं।

मुझे पूरा यकीन है कि जब तक किसी ने नाकामयाबी की कड़वी गोली न चखी हो, वो कायमाबी के लिए पर्याप्त महत्वाकांक्षा नहीं रख सकता।

भ्रष्टाचार जैसी बुराइयाँ कहाँ से पनपती हैं? ये कभी न ख़त्म होने वाले लालच से आती हैं। भ्रष्टाचार-मुक्त नैतिक समाज के लिए लड़ाई इस लालच के खिलाफ लड़ी जानी होगी और इसे “मैं क्या दे सकता हूँ” की भावना से बदलना होगा।

मेरा संदेश, विशेष रूप से युवाओं के लिए है, कि वे अलग सोचने का साहस रखें, आविष्कार करने का साहस रखें, अनदेखे रास्तों पर चलने का साहस रखें, असंभव को खोजने और समस्याओं पर जीत हासिल करके सफल होने का साहस रखें। ये महान गुण हैं जिनके लिए उन्हें ज़रूर काम करना चाहिए। युवाओं के लिए ये मेरा सन्देश हैं।

जब हम बाधाओं का सामना करते हैं, हम अपने साहस और फिर से खड़े होने की ताकत के छिपे हुए भण्डार को खोज पाते हैं, जिनका हमें पता नहीं होता कि वे हैं। और केवल तब जब हम असफल होते हैं, एहसास होता है कि संसाधन हमेशा से हमारे पास थे। हमें केवल उन्हें खोजने और अपनी जीवन में आगे बढ़ाने की ज़रूरत होती हैं।

भारत को अपनी ही परछाईं पर चलना चाहिए- हमारा खुद का डेवलपमेंट मॉडल होना चाहिए।

 जिंदगी बदलनी है तो बड़े लक्ष्य रखो, छोटे लक्ष्य तो अपराध है।

मेरा संदेश, विशेष रूप से युवाओं के लिए, है कि वे अलग सोचने का साहस रखें, आविष्कार करने का साहस रखें, अनदेखे रास्तों पर चलने का साहस रखें, असंभव को खोजने और समस्याओं पर जीत हासिल करके सफल होने का साहस रखें। ये महान गुण हैं जिनके लिए उन्हें ज़रूर काम करना चाहिए। युवाओं के लिए ये मेरा सन्देश है।

युद्ध कभी भी किसी समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता।

 क्षमता का निर्माण करना अंतर को भंग करता है। इससे असमानताएं ख़त्म हो जाती हैं।

 हमें ऑटोमोबाइल्स के लिए ऐसे इंजेक्शन सिस्टम डेवलप करके जो बायो-फ्यूल्स से चल सकें, फॉसिल फ्यूल्स से छुटकारा पाना ही होगा।

 शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउन्ट एवरेस्ट का शिखर हो या आपके पेशे का।

युवाओं को जॉब सीकर्स से जॉब जनरेटर्स बनने के लिए सक्षम बनाना होगा।

 मैं १८ मिलियन यूथ्स से मिला हूँ, और हर एक यूनीक बनना चाहता है।

जबकि बच्चे सबसे अलग होने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उनके चारों ओर की दुनिया पूरी कोशिश कर रही है कि वे बाकी सभी लोगों की तरह दिखें।

 किसी विद्यार्थी की सबसे ज़रूरी विशेषताओं में से एक है पश्न पूछना। विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने दीजिये।

आकाश की तरफ देखिये। हम अकेले नहीं हैं। सारा ब्रह्माण्ड हमारे लिए अनुकूल है और जो सपने देखते हैं और मेहनत करते हैं उन्हें प्रतिफल देने की साजिश करता है।

 महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।

जब आपकी आशाएं, सपने और लक्ष्य धराशायी हो जाते है। तो मलबे के बीच खोजा जाता है। तो आपको खंडहरों में छिपा एक सुनहरा अवसर मिल सकता है। 

 भारत बिना परमाणु हथियारों के रह सकता है। ये हमारा सपना है, और ये अमेरिका का भी सपना होना चाहिए।

भविष्य में सफलता के लिए क्रिएटिविटी सबसे ज़रूरी है, और प्राइमरी एजुकेशन वो समय है जब टीचर्स उस स्तर पर बच्चों में क्रिएटिविटी ला सकते हैं।

 मैं एक बिना पढ़े-लिखे परिवार का वंचित बच्चा था, फिर भी मेरे पास महान शिक्षकों के सानिध्य में रहने का फायदा था।

 शिक्षाविदों को छात्रों के बीच जांच की भावना, रचनात्मकता, उद्यमशीलता और नैतिक नेतृत्व की क्षमता का निर्माण करना चाहिए और उनका रोल मॉडल बनना चाहिए।

 शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता, और भविष्य को आकार देता है। अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखते हैं, तो मेरे लिए ये सबसे बड़ा सम्मान होगा।

अंततः वास्तविक अर्थों में शिक्षा सत्य की खोज है। यह ज्ञान और आत्मज्ञान से होकर गुजरने वाली एक अंतहीन यात्रा है।

 भारत में हम बस मौत, बीमारी, आतंकवाद और अपराध के बारे में पढ़ते हैं।

 शिक्षा का मकसद कौशल और विशेषज्ञता के साथ अच्छे इंसान बनाना है। शिक्षकों द्वारा प्रबुद्ध मनुष्य बनाये जा सकते हैं।

एक सबक जो हर एक देश चीन से सीख सकता है वो है ग्रामीण स्तर के उद्यमों, उत्तम स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं बनाने पर अधिक ध्यान केंद्रित करना।

जहाँ हृदय में सच्चाई होती है वहां घर में सामंजस्य होता है। जब घर में सामंजस्य होता है, तब देश में एक व्यवस्था होती है। जब देश में व्यवस्था होती है तब दुनिया में शांति होती है।

भारत में बुनियादी विज्ञान के लिए पर्याप्त धन नहीं है। हमें एक बड़े पैमाने पर निवेश करना है, और मैं इस विचार पर जोर दे रहा हूँ।

अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलो।

 विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत तोहफा है। हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए।

 मैं इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था कि मैं कुछ चीजें नहीं बदल सकता।

पक्षी अपने ही जीवन और प्रेरणा द्वारा संचालित होता है।

 यदि हम स्वतंत्र नहीं हैं तो कोई भी हमारा आदर नहीं करेगा।

अब ऊँगली की एक क्लिक पर उपलब्ध जानकारी मुझे आश्चर्यचकित कर देती है।

 जीवन एक कठिन खेल है। आप एक व्यक्ति होने के अपने जन्मसिद्ध अधिकार को बनाये रखकर इसे जीत सकते हैं।

जब तक भारत दुनिया के सामने खड़ा नहीं होता, कोई हमारी इज्जत नहीं करेगा। इस दुनिया में, डर की कोई जगह नहीं है। केवल ताकत ताकत का सम्मान करती है।

 मेरा विचार है कि छोटी उम्र में आप अधिक आशावादी होते हैं और आपमें कल्पनाशीलता भी अधिक होती है, इत्यादि। आपमें पूर्वाग्रह भी कम होता है।

भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलना होगा, नैतिक मूल्यों के साथ एक समृद्ध व् स्वस्थ देश।

 इग्नाईटेड माइंडस के खिलाफ कोई भी प्रतिबन्ध खड़ा नहीं हो सकता।

 मैं हथियारों की होड़ का विशेषज्ञ नहीं हूँ।

  बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं, जो समाज में भारी परिवर्तन लेकर आई हैं।

जब एक देश हथियारबंद देशों से घिरा होता है। तो उसे खुद को तैयार करना पड़ता है।

जब वैज्ञानिक और रक्षा प्रौद्योगिकियों के लिए भव्य योजनाएं बनायीं जाती हैं, तो क्या सत्ता में बैठे लोग प्रयोगशालाओं और फील्ड में काम करने वाले लोगों के बलिदानों के बारे में सोचते हैं?

 एक लोकतंत्र में, देश की समग्र समृद्धि, शांति और ख़ुशी के लिए हर एक नागरिक की कुशलता, वैयक्तिकता और ख़ुशी आवश्यक है।

राष्ट्रपति पद का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। एक बार राष्ट्रपति चुन लिया जाए, तो वह राजनीति से ऊपर है।

अर्थव्यवस्था ने मुझे शाकाहारी बनने के लिए मजबूर किया। लेकिन अंत में मैं इसे पसंद करने लगा।

 ढाई हज़ार सालों से भारत ने किसी पे आक्रमण नहीं किया है।

ईश्वर हर जगह है।

 ईश्वर की संतान के रूप में, मैं मुझे होने वाली किसी भी चीज से बड़ा हूँ।

 देखिये, भगवान केवल उन्ही की मदद करता है जो कड़ी मेहनत करते हैं। ये सिद्धांत बिलकुल स्पष्ट है।

अंग्रेजी आवश्यक है क्योंकि वर्तमान में विज्ञान के मूल काम अंग्रेजी में हैं। मेरा विश्वास है कि अगले दो दशक में विज्ञान के मूल काम हमारी भाषाओँ में आने शुरू हो जायेंगे, तब हम जापानियों की तरह आगे बढ़ सकेंगे।

 विज्ञान वैश्विक है। आइंस्टीन के समीकरण, E = mc2, को हर जगह पहुंचना है। विज्ञान मानवता के लिए एक सुंदर उपहार है, हम इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए। विज्ञान विभिन्न जातियों के बीच अंतर नहीं करता।

 हमने किसी पे आक्रमण नहीं किया है। हमने किसी पे विजय नहीं प्राप्त की है। हमने उनकी भूमि, उनकी संस्कृति, उनके इतिहास पे कब्ज़ा नहीं किया है और ना ही अपने जीने का तरीका उनपर थोपने का प्रयास किया है।

लिखना मेरा प्यार है। अगर आप किसी चीज से प्यार करते हैं। आप उसके लिए बहुत सारा समय निकाल लेते हैं। मैं रोज दो घंटे लिखता हूँ, आमतौर पे मध्यरात्रि में शुरू करता हूँ, कभी कभी मैं 11 बजे से लिखना शुरू करता हूँ।

 सरकार, चाहे राज्य की हो या केंद्र की, चुन कर बनती है। इसका मतलब हमारी जिम्मेदारी है कि हम सही तरीके के नेताओं का चुनाव करें।

उत्कृष्टता एक सतत प्रक्रिया है कोई दुर्घटना नहीं।

 जब आप अपने ऊपर लाइट बल्ब को देखते हैं, आप थॉमस अल्वा एडीसन को याद करते हैं। जब टेलीफ़ोन की घंटी बजती है। आप अलेक्जेंडर ग्राहम बेल को याद करते हैं। मैरी क्यूरी नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला थीं। जब आप नीले आकाश में देखते हैं, आप सर सी.वी. रमन के बारे में सोचते हैं।

हम एक देश के रूप में विदेशी चीजों को लेकर इतने जुनूनी क्यों हैं? क्या ये हमारे कोलोनियल इयर्स की विरासत है? हमें विदेशी टीवी सेट्स चाहियें। हमें विदेशी शर्ट्स चाहियें। हमें विदेशी टेक्नोलॉजी चाहिए। इम्पोर्टेड चीजों के लिए इतना जूनून क्यों है?

 जब हम बाधाओं का सामना करते हैं, हम अपने साहस और फिर से खड़े होने की ताकत के छिपे हुए भण्डार को खोज पाते हैं, जिनका हमें पता नहीं होता कि वो हैं। और केवल तब जब हम असफल होते हैं हैं एहसास होता है कि संसाधन हमेशा से हमारे पास थे। हमें केवल उन्हें खोजने और अपनी जीवन में आगे बढ़ने की ज़रूरत होती है।

सभी युद्ध विवाद सुलझाने के तरीके की विफलता को दर्शाते हैं, और युद्ध के बाद उन्हें फिर से विश्वास, भरोसा और साहस पैदा करने की ज़रूरत होती है।

 अगर किसी देश को भ्रष्टाचार – मुक्त और सुन्दर-मन वाले लोगों का देश बनाना है तो, मेरा दृढ़तापूर्वक  मानना  है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य ये कर सकते हैं। पिता, माता और गुरु।

 आज, भारत प्रति व्यक्ति 682 वाट पॉवर कंज्यूम करता है, विकसित देशों से कहीं कम। जैसे जैसे भारत विकास करेगा, इस निश्चित रूप से बहुत अधिक एनर्जी की ज़रूरत पड़ेगी।

 कुछ बड़ा होने की प्रतीक्षा न करें। जो भी आपके पास है, वहाँ से शुरूकरें। 

 एक महान मन और एक महान दिल एक साथ चलते है। 

 ग्रामीण क्षमता के द्वारा नए बाज़ार बनाये जा सकते हैं, जो रोजगार में वृद्धि कर सकते हैं।

 एंटीबायोटिक दवाओं के व्यापक उपयोग एंटीबायोटिक प्रतिरोध के प्रसार को बढ़ावा देता है। एंटीबायोटिक दवाओं का स्मार्ट उपयोग इसके प्रसार को नियंत्रित करने के लिए महत्वपूर्ण है।

 हमें याद रखना चाहिए कि कुछ ऐसे देश हैं जो अपनी 30 से 60% बिजली की ज़रूरत न्यूक्लीयर पॉवर सिस्टमस के जरिये पूरा करते हैं।

 राष्ट्रपति के तौर पे एक बेहद कठिन काम जो मेरे पास था वो था अदालतों द्वारा दिए गए मृत्यु दंड की पुष्टि करना। 

 राजनीति क्या है? राजनीतिक प्रणाली विकास की राजनीति और राजनीतिक राजनीति  के जोड़ के बराबर है।

 किसी भी धर्म में उसे बनाए रखने और बढाने के लिए दूसरों को मारना अनिवार्य नहीं बताया गया है।

 आइये हम अपने आज का बलिदान कर दें ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके।

Leave a Comment